नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लिए एक असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई है। एक समय पर गंभीर आर्थिक संकट से जूझने वाला श्रीलंका अब देशों और संस्थाओं के लोन चुका रहा है। इसी क्रम में एक लोन की किस्त जब श्रीलंकाई वित्त मंत्रालय की तरफ से ट्रांसफर की गई, तो यह एक हैकर के खाते में चली गई। विपक्ष की तरफ से जब इस मुद्दे को उठाया गया, तो सरकार ने सामने आकर इस बात को स्वीकार किया है कि 25 लाख डॉलर की धनराशि किसी हैकर के खाते में पहुंच गई है, जिसे वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीलंकाई वित्त मंत्रालय के सचिव हर्षाना सुप्रियाप्पेरुमा ने इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय में ईमेल के माध्यम से हैकिंग की गई थी। सरकार को इसकी जानकारी जनवरी के महीने में ही मिल गई थी। उन्होंने कहा, "हमें जनवरी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.