दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में गुरुवार को विजन टू वेंचर हैकथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीसीई स्थित एक्सटेंशन सेंटर ऑफ इनक्यूबेशन सेंटर, आईआईटी पटना के ततवावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के नवाचारों को स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस हैकाथॉन में कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद छह टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया, जो अब आईआईटी, पटना में आयोजित अगले राउंड में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार एवं डीसीई के सहायक प्राध्यापक अंकित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन करते हुए उन्हें उपयोगी ...