अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़। अंबेडकर दिवस पर हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने अच्छी पहल ही है। संस्था ने पहल करते हुए 33 बच्चों के शिक्षा का जिम्मा उठाया है। संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि संस्था ने ऐसे 33 बच्चों का चयन किया है। जिनके पिता का गंभीर बीमारी के कारण देहांत हो चुका है या वे लंबे समय से अस्वस्थ हैं। यह बच्चे पढ़ने की प्रबल इच्छा रखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। संस्था स्कूल फीस, ड्रेस, किताबें एवं शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अरुण शर्मा, नीरज रानी, शिवम महेश्वरी, अजय राणा, भुवनेश शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बीआर इंटरनेशनल स्कूल में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने समाज में व्याप...