हैंडोवर के पूर्व फायर फाइटर प्लांट से टपकने लगा पानी, मरीजों को हो रही असुविधा
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगाए गए फाइटर प्लांट के पाइप से प्रसव कक्ष में पानी टपकने लगा है। पानी टपकने से प्रसव कक्ष में पूरा दिन गंदगी फैली रहती है। जबकि अभी इसे हैंडोवर भी नहीं किया जा सका है। हैंडोवर के पूर्व ही फायर फाइटर प्लांट के पाइप लाइन की पोल खुल गई है, जिस पर तरह-तरह के प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन सम्बन्धित संस्था को पत्र लिखने की बात कही है। अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर फाइटर प्लांट लगाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि आग लगने के दौरान विपरीत परिस्थितियों से निपटा जा सके। लेकिन बिछाई गई पाइप लाइन में भ्रष्टाचार की बू साफ देखने को मिल रही है। यही कारण है कि प्रसव कक्ष में फायर फाइटर प्लांट पाइप से पानी टपकने लगा है। इससे हर दिन प्रसूताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.