हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रही है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मी अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन लेकर मौके पर ही टीबी की जांच कर रहे हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में छिपे टीबी रोगियों को आसानी से पहचाना जा रहा है। इधर शनिवार को ग्राम पनियाली में आयुष्मान आरोग्य शिविर में टीबी एक्स-रे के साथ ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर जांच भी की गई। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि अब तक 66 हाई रिस्क गांवों में हैंडहेल्ड एक्स-रे जांच पूरी हो चुकी है तथा जनपद में कुल 14,785 एक्स-रे किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत: 100 दिन कैंपेन में सभी इंडिकेटर पर विभाग का फोकस इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को संस्थ...