रामपुर, अप्रैल 3 -- जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज़ी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को चार हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें मिली हैं, जिनमें से एक स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आवंटित की गई है। इसके अलावा शाहबाद और मिलक क्षेत्रों को भी मशीनें दी गई हैं। स्वार ब्लॉक के 61 गांवों को हाई-रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर टीबी के संदिग्ध मरीजों की जांच करेंगी। इस मशीन की खासियत यह है कि जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिससे मरीजों की पहचान तेजी और सटीकता से हो सकेगी।एसटीएस मुशर्रफ अली ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के मोहब्बतनगर गांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 100 लोगों की जांच की गई। जिन मरीजों की रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.