उन्नाव, मई 2 -- बीघापुर, संवाददाता। तहसील दिवस से लौटते ही सीडीओ कृतिराज ने बीघापुर विकासखंड कार्यालय पर धावा बोल दिया। निरीक्षण के दौरान फाइलों की बदहाली, योजनाओं की अधूरी जानकारी और जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने प्रशासनिक लापरवाही की परतें खोल दीं। नाराज सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए एक महीने के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दे दिया, वरना कार्रवाई तय मानी जा रही है। तहसील दिवस से लौटते समय सीडीओ कृतिराज सीधे ब्लॉक कार्यालय पहुंच गई। यहां समाज कल्याण विभाग, एनआरएलएम तथा लेखाकार धर्मेंद्र के अभिलेखों का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब लेखाकार धर्मेंद्र से विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी ली गई। इतना ही नहीं, ग्रामीण आवास योजना की भूमि पात्रता के संबंध में भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.