मेरठ, मार्च 31 -- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड खंदक बाजार के दो वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित प्रधान अंकुर गोयल एवं महामंत्री नील कमल रस्तोगी ने कहा कि वह व्यापारियों की हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए हर क्षण तैयार करेंगे। किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व प्रधान कमल दास शर्मा, पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं अजय गुप्ता रहे। संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन ने किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन ने नवनिर्वाचित प्रधान अंकुर गोयल, महामंत्री नीलकमल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अनिल आनंद को पद की शपथ ग्रहण कराई। चुनाव अधिका...