मेरठ, मार्च 17 -- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज खंदक बाजार में बाल शिक्षा निकेतन वाली गली में होगा। चुनाव सिर्फ महामंत्री पद पर होगा। मुकाबला नील कमल रस्तोगी एवं धर्मेंद्र गर्ग के बीच होगा। 478 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन, चुनाव अधिकारी राजीव गुलाटी, श्याम मोहन शर्मा ने पुलिस अफसरों को पत्र लिखा है। नवीन अरोड़ा-अंकुर गोयल पैनल ने खंदक बाजार में व्यापारियों के साथ महामंत्री पद के प्रत्याशी नील कमल रस्तोगी ने सोमवार शाम रोड शो निकाला और समर्थन मांगा। इस दौरान नवीन अरोड़ा, अंकुर गोयल, गुरदीप सिंह कालरा, राजीव बंसल, राहुल जैन, अजय अरोड़ा, अनिल आनंद, अभिनव रस्तोगी, तरुण खुराना, प्रवीण भटनागर, संजय सक्सेना, कृष्ण कुमार गुप्ता, निकेश पांडे, पंकज बंसल, संजीव रस्तोगी रहे।

हिंदी ...