मेरठ, मार्च 18 -- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड खंदक बाजार के द्विवार्षिक चुनाव में महामंत्री पद पर मंगलवार को हुए चुनाव में नील कमल रस्तोगी ने प्रतिद्वंदी प्रत्यागी धर्मेंद्र गर्ग को 38 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव में पूरी तरह से नवीन अरोड़ा-अंकुर गोयल पैनल का परचम लहराया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों का व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रधान पद पर अंकुर गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान पद पर कृष्ण कुमार गुप्ता, उप प्रधान पद पर राहुल जैन, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल आनंद, मंत्री पद पर अजय अरोड़ा एवं उप मंत्री पद पर अभिनव रस्तोगी पहले ही निर्विरोध निर्विरोध घोषित कर दिये गए थे। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन, चुनाव अधिकारी राजीव गुलाटी, श्याम मोहन शर्मा ने चुनाव कराया। मंगलवार को महामंत्री पद के लिए चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.