मेरठ, मार्च 7 -- हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ रजिस्टर्ड खंदक बाजार के चुनाव की गहमागहमी बनी हुई है। महामंत्री पद को छोड़कर प्रधान, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपप्रधान, उप प्रधान, मंत्री पद एवं उप मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने के चलते इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन पत्र वापस नहीं होगा तो महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्य के एक पद के लिए चुनाव 17 मार्च को होगा। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन, चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा एवं राजीव गुलाटी की देखरेख में हो रही है 15 कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए 16 नामांकन पत्र जमा हुए है। नामांकन पत्रों की जांच की गई, सभी सही पाए गए। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि नौ मार्च है। महामंत्री पद पर दो नामांकन एवं कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए 16 नामांकन दाखिल हुए है। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन ...