हैंडलिंग ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, केन्द्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। डीएम ने जिले में संचालित सभी गेहूं खरीद केन्द्रों में अनियमितताओं के संबंध में जांच कराई। डिप्टी आरएमओ अविनाश कुमार झा ने बताया कि बीपैक्स चकौंध क्रय केन्द्र के संबंध मे जिला प्रबंधक पीसीएफ व एडीएम सहकारिता ने जांच कर संयुक्त रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर केन्द्र के हैंडलिग ठेकेदार मे हनुमत कांट्रेक्टर्स हरदोई के विरूद्ध कृय केन्द्र में की जा रही लापरवाही के लिए ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई संस्तुत की गई है। इसके साथ ही केन्द्र प्रभारी चकौध ज्ञानेन्द्र मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्य केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रकाश में नही आई है। यह भी पढ़ें- यूपी में यूरिया की कालाबाजारी में पीसीएफ जिला प्रबंधक समेत 4 सस्पेंड, 8 पर मुकदमा; 4 को जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.