हैंडराइटिंग मेरी नहीं... फिजिक्स की कॉपी देख छात्र हैरान, CBSE पर नया विवाद
नई दिल्ली, मई 25 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) कक्षा 12 की फिजिक्स उत्तर पुस्तिका को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एक छात्र ने दावा किया है कि बोर्ड द्वारा री-इवैल्यूएशन के तहत उपलब्ध कराई गई स्कैन कॉपी उसकी अपनी नहीं है और उसमें हैंडराइटिंग भी पूरी तरह अलग है। वेदांत नामक कक्षा 12 के छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए दावा किया कि भौतिकी (Physics) विषय में अपेक्षा से बहुत कम अंक आने के बाद उसने री-इवैल्यूएशन के तहत अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी मांगी थी। लेकिन आज मिली कॉपी देखकर वह हैरान रह गया। वेदांत ने लिखा कि CBSE द्वारा अपलोड की गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका मेरी बिल्कुल नहीं है। यह मेरी लिखावट नहीं है और न ही वे प्रश्न हैं जिन्हें मैंने हल किए थे। मेरे परिवार, शिक्षकों और लिखावट जानने वाले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.