हैंडब्रेक लगाना भूले, पटना में आंखों के सामने गंगा में समा गई स्कॉर्पियो; वीडियो बनाते रहे लोग
वरीय संवाददाता, मई 11 -- बिहार की राजधानी पटना में दीघा के पाटीपुल घाट पर रविवार शाम एक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई। शिवपुरी निवासी पति-पत्नी गाड़ी से पूजा सामग्री विसर्जित करने घाट पहुंचे थे। वे स्कॉर्पियो में हैंड ब्रेक लगाना भूल गए, जिसके कारण गाड़ी ढलान पर आगे बढ़ते हुए गंगा में चली गई। स्कॉर्पियो को डूबने से बचाने के लिए दोनों ने काफी जद्दोजहद की, लेकिन मदद नहीं मिलने के कारण हादसे को टाल नहीं सके। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद लोग मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान स्कॉर्पियो गहरे पानी में चली गई। मूल रूप से बेगूसराय जिले के रहने वाले राम नरेश सिंह शिवपुरी इलाके में रहते हैं। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर में रविवार को पूजा हुई थी। शाम में वे पत्नी के साथ पूजा सामग्री का विसर्जन करने दीघा के पाटीपुल घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.