हैंडबॉल स्पर्धा में आरक्षी ने बढ़ाया मान
उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। जिले के आरक्षी ने सेकेंड ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर उन्नाव पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित कर आरक्षी लोकेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह तथा सीओ सिटी दीपक यादव ने आरक्षी लोकेन्द्र कुमार को मेडल पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उसका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है। कहा कि पुलिस सेवा के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाती है, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.