बरेली, मार्च 13 -- बरेली। खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को जनपद स्तरीय हैंडबॉल जूनियर बालक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हैंडबॉल प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अवसर पर हैंडबॉल कोच मोनिका सिंह उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...