सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पीएसी मध्य जोन की 26वीं अंतर-वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को द्वित्तीय वाहिनी पीएसी सेनानायक संतोष कुमार मीना ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ किया। पहले ही दिन हैंडबॉल प्रतियोगिता में सीतापुर और बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ ने गोंडा को हराया। मैच से पहले मुख्य अतिथि ने समस्त टीमों के मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। सभी टीमों ने मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान प्रणाम दिया। प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की द्वितीय, 11 और 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर,10वीं वाहिनी बाराबंकी, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 30वीं वाहिनी गोण्डा, 32 व 35वीं वाहिनी लखनऊ व एसडीआरएफ लखनऊ की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। बास्केटबॉल प्रतियो...