दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में लनामिवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि में कुंवर सिंह कॉलेज के छात्र मनीष कुमार की उत्कृष्ट भूमिका रही। मनीष के शानदार खेल की बदौलत टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने में भी सफल रही। मनीष कुंवर सिंह कॉलेज से भूगोल विषय में स्नातक के छात्र हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने मनीष को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणस्रोत है। कुंवर सिंह कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने कहा कि उनकी यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण एवं खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। प्रधान प्रशाखा पदाधिकारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.