हैंडबॉल में एसएस पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान
वाराणसी, जुलाई 28 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। सुल्तानपुर के ब्रूस कांन्वेंट स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता में एसएस पब्लिक स्कूल (बाबतपुर) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक हुई। सेमीफाइनल में एसएस पब्लिक स्कूल के सामने सनबीम स्कूल (बलिया) की टीम थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। कड़े संघर्ष के बावजूद उनकी टीम 6-8 के अंतर से पराजित हो गई। इसकी वजह से उसे तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान एसएस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेलप्रेमियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस उपलब्धि पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-19 खो-खो प्रतियोगिता संपन्न प्रबंधक प्रबोध सिंह, अवधेश सिंह, उप प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.