हैंडबॉल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रुद्रपुर, मई 18 -- किच्छा। सोमवार को सेंट पीटर स्कूल में इंटर क्लास हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य फादर अलेक्जेंडर मोंतेरो ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैचों में कक्षा आठवीं का दबदबा रहा। कक्षा आठवीं ने बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मैच 2-0 अंकों के साथ जीते। प्रधानाचार्य अलेक्जेंडर मोंतेरो और उप प्रधानाचार्य सिस्टर लूसिया ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक संजय नेगी, हंसराज उपाध्याय, सुमित कांडपाल, सरस्वती राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.