बागपत, मार्च 15 -- खेल विभाग की ओर से शनिवार को अहैड़ा गांव स्थित गोपीचंद महाविद्यालय में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. पप्पल गोस्वामी ने खिलाड़ियों के हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में गोपीचंद महाविद्यालय अहैड़ा और बालिका वर्ग में दा रॉयल गोपी इंटरनेशनल स्कूल अहैड़ा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज चौधरी, अखिल चौधरी, रोहित कुमार, अरविंद, प्रदीप, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.