हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के दो खिलाड़ी चयनित
नोएडा, अक्टूबर 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को हुए परीक्षण में दो खिलाड़ी चयनित किए गए। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि मलकपुर खेल स्टेडियम में हुए परीक्षण में पुरुष वर्ग में हिमांशु जावला और महिला वर्ग में वंशिका चौधरी का चयन मंडल परीक्षण के लिए किया गया है। दोनों चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलस्तरीय चयन परीक्षण में भाग लेंगे। वहां प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम चयन होगा। यह भी पढ़ें- मंडलीय पुरुष हैंडबॉल टीम चयनित खेल अधिकारी ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.