लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष एवं महिला हैंडबाल प्रतियोगिता 17 से 19 मार्च तक आयोजित की जायेगी। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता अमेठी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम और महिला वर्ग की बलरामपुर में आयोजित की जायेगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली लखनऊ महिला और पुरुष हैंडबाल टीम के गठन को चयन ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 मार्च को आयोजित किये जायेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के अनुसार इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। बिना वैध आयु प्रमाण-पत्र के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित दोनों टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयन ट्रायल समिति में उपक्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़, जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.