वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी विकास इंटर कॉलेज की टीम ने शनिवार को जिला स्तरीय आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कांटे के मुकाबले में स्टार क्लब को 12-11 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के ऊपर बाएं छोर से आक्रमण की नीति अपनाई। एक बार तो स्टार क्लब दो गोल से आगे हो गई थी। दो गोल से पीछे होने के बावजूद विकास इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया और आयुषी ने हौसला नहीं छोड़ा। इसी का परिणाम रहा कि हाफ टाइम तक स्कोर 8-8 हो गया। दूसरे हाफ में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई। कॉलेज की गोलकीपर सुरम्या पाठक ने कई बार शानदार बचाव कर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.