हैंडबॉल: सोनाली के शानदार खेल से जुपिटर क्लब जीता
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली पाल के शानदार खेल की बदौलत जुपिटर क्लब ने मंगलवार को यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय रानी लक्ष्मीबाई बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में यूनिटी क्लब को हरा दिया। जुपिटर क्लब ने 19-16 गोल से शिकस्त देकर पूरे अंक प्राप्त किए। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। आक्रमण की शुरुआत यूनिटी क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका प्रजापति और महिमा चौहान ने किया। वहीं जुपिटर क्लब की गोलकीपर आकांक्षा पाल ने कई खूबसूरत बचाव किए। जुपिटर क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली पाल और तनु विश्वकर्मा ने काउंटर अटैक किया। हॉफ टाइम तक स्कोर 10-10 रहा। दूसरे हाफ में जुपिटर क्लब सोनाली पाल ने नैंसी यादव और पूजा प्रजापति के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.