बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया, संवाददाता। सनबीम स्कूल (अगरसंडा) में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन गुरुवार को हुआ। इसमें हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि यूपी हैन्डबाल एसोसिएशन के सचिव अमित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।हैंडबॉल में सनबीम स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सनबीम क्लब ने द्वितीय तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम की बालिकाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की बालिकाओं ने प्रथम, सनबीम स्कूल अगरसंडा ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय बघौली दुबहड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नरही नम्बर एक ने द्वितीय तथा स्टार स्पोर्ट्स नरही ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक क...