संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय हैंडबाल व बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का समापन स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर में शनिवार को हुआ। बास्केटबाल में गोरखपुर और हैंडबाल में संतकबीरनगर विजयी रहा। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी संदीप कुमार मीना ने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि गोरखपुर जोन की पुलिस हैंडबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता में 10 जनपदों से कुल 180 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराए गए। बास्केटबाल (पुरुष वर्ग) फाइनल मैच गोरखपुर और गोंडा के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर को 53 अंक और गोंडा को 39 अंक मिला। इसमें गोरखपुर की टीम विजयी रही। हैंडबाल (पुरुष वर्ग) फाइनल संतकबीरनगर और गोरखपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.