बलिया, जनवरी 16 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के टकरसन गांव स्थित मुर्गी फार्म में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला निवासी 35 वर्षीय राजकुमार मुर्गी फार्म में गाड़ी चलाते थे। राजकुमार सुबह शौच के बाद फार्म में लगे हैंडपंप पर हाथ मुंह धोने गया था। जैसे ही हैंडपंप को छुआ, उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में राजकुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना व हैंडपंप में करंट उतरने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.