फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। सरकारी हैंडपंपों में कब्जा करने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मदरियापुर गांव में सरकारी हैंडपंप में डाली गई मोटर को पुलिस ने निकलवा दिया लेकिन दबंगों ने सरकारी व्यवस्था को धता बताते हुए दोबारा मोटर डाल दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए सरकारी हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। भिटौरा ब्लाक के मदरियापुर मजरे केवई के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के सामने सरकारी हैंडपंप लगा है। शिकायत पर 13 दिसंबर 2025 को राधानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच तक हैंडपंप से मोटर निकलवा दिया था। मौके पर समझौता कराते हुए लिखापढ़ी की गई थी कि भविष्य में हैंडपंप में मोटर डाल कर कब्जा नहीं किया जाएगा। कुछ दिन बाद एक नेत्री कई लोगों के साथ मौके पर पह...