बदायूं, मई 10 -- गांव कलक्टरगंज निवासी जयराम पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह उसकी मां राजकुमारी की पड़ोस की महिला से हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उसकी मां को पीट दिया। मारपीट में महिला के सिर और शरीर में चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- दबंग भाइयों ने पड़ोसी को पीटा, वाहन से कुचलने की दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...