गाज़ियाबाद, मई 4 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। जलकल विभाग ने शहर के खराब पड़े हैंडपंपों को दोबारा से शुरू करने के लिए योजना बनाई है। योजना के तहत शहर के करीब 150 हैंडपंपों को रीबोर कराया जाएगा। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इस कार्य पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च जलकल विभाग द्वारा किया जाएगा। पेयजल समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग ने ऐसे हैंडपंपों कि सूची बनाई है, जो जर्जर स्थिति में है। 150 पंप में साहिबाबाद के लिए 20 से अधिक पंप शामिल है। जलकल विभाग सहायक अभियंता शेषमणि यादव ने बताया कि शहर में करीब 150 हैंडपंप को रीबोर करने कि योजना बनाई गई है। यह पहल आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.