उरई, मार्च 1 -- उरई। हैंडपंपों के रिबोर से लेकर लेकर अन्य विकास कार्यों में सरकारी धन की बर्बादी के मामले में अटरिया प्रधान पर कार्रवाई की गाज गिर गई। जांच में सत्यता मिलने पर उनको तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है और ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारू संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो अब सारे कामकाज देखेगी। डकोर ब्लॉक के अटरिया गांव में हैंडपंपो के रीबोर से लेकर विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाए थे कि प्रधान दीपू ने बिना काम कराए ही फर्जी ढंग से भुगतान कराकर अपनी जेब भर ली। साथ ही अन्य विकास कार्यों में सरकारी धन की बर्बादी की गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की थी जिसके बाद अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर रीबोर व अन्य विकास के कार्यो का जांच हुई जिसमे जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.