हैंडपंप रिबोर को खाली बाल्टी लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
हमीरपुर, मई 21 -- हमीरपुर। कुरारा विकास क्षेत्र के कनौटा (शीतलपुर) गांव में लगा हैंडपंप तीन वर्षों से खराब पड़ा होने से गांव के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया जा रहा है। जबकि पंचायत मित्र ने प्राइवेट तौर पर हैंडपंप लगवाकर लोगों को तीन सौ रुपये प्रतिमाह के तहत पानी बेंच रहा है। गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन करते हुए हैंडपंप का रिबोर कराने की मांग की। इस दौरान कौशिल्या, रेखा, पार्वती, रामदेवी, श्रीदेवी, राजकुमारी, बिट्टन, सुदामा, गीदिया आदि महिलाएं शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.