चंदौली, फरवरी 7 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बसे बेलावर में हैंडपंप रिबोर के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में हैंडपंप रिबोर के नाम पर 3 लाख से अधिक की धनराशि निकाल ली गई है जबकि गांव में अधिकांश हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं या पहले जैसी स्थिति में हैं। पहाड़ों के ऊपर बसे इस गांव में पानी की विकट समस्या बनी रहती है। जिन हैंडपंपों का रिबोर कागजों में दर्शाया गया है, उनमें से कई से अब भी पानी नहीं निकल रहा है। कुछ हैंडपंप जर्जर हालत में पड़े हुए हैं। अलीम ने कहा कि यदि वास्तव में हैंडपंपों का रिबोर हुआ होता तो गांव के लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। त्रिभुवन का आरोप है कि गांव के लोग आज भी दूसरे मोहल्लों में जाकर पानी भरने को मजबूर ...