बरेली, मार्च 31 -- विकास खंड भदपुरा की ग्राम पंचायत मटकापुर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट का मामला पकड़ा गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि कागजों पर विकास करानेवाले ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर सरकारी धन के भुगतान में मनमानी की। बिना हैंडपंप रिबोर कराए ही 61 हजार से अधिक का भुगतान कर दिया। अब इस मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत मटकापुर के मजरा ब्राहिमपुर निवासी वीरपाल सिंह, राजवीर सिंह और मनु उर्फ प्रवीण यादव ने ग्राम प्रधान राजकुमार के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के आदेश पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और सिंचाई परियोजना के सहायक अभियंता मनोज नायक की संयुक्त टीम ने 19 फरवरी 20...