प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। निर्माणाधीन मकान पर पानी डालने के लिए हैंडपंप चला रही महिला की अचानक बिजली आते ही करंट से मौत से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। कंधई थाना क्षेत्र के भदौना गांव निवासी हरकेश सरोज गांव से बाहर घर बनवा रहा है। उसने हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगवाया है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी ऊषा शाम को मकान की दीवार पर पानी डालने पहुंची तो बिजली नहीं थी। वह हैंडपंप चलाकर पानी भर रही थी। तभी अचानक बिजली आ गई। इससे हैंडपंप में करंट उतरा और वह उसकी चपेट में आने से झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे मंगरौरा के निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले आए लेकिन बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा के दो बेटों ...