गंगापार, मई 3 -- क्षेत्र के चाका विकासखंड की ग्राम पंचायत छरिबना में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की निकासी का आरोप लगा है। मामला तब गरमाया जब गांव में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर किस हैंडपंप की मरम्मत कराई गई। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में यह धनराशि निकाली गई, लेकिन कार्य के संबंध में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया। इस बाबत अधिकारियों के बयान भी विरोधाभासी हैं। ग्राम पंचायत सचिव ने बिल में सामग्री का उल्लेख होने की बात कही, जबकि कार्यभार देख रहे दूसरे सचिव ने बिल-वाउचर को स्पष्ट नहीं माना। स्थानीय लोगों व पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 21 लाख के घपले में फंसे प्रधान, पूर्व सचिव समेत तीन पर मुकदमा दर्ज जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने मामले की ...