कौशाम्बी, जनवरी 13 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव की सुनीता देवी ने बताया कि 11 जनवरी को वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी वहां पड़ोस का कामता प्रसाद पहुंच गया और हैंडपंप को अपना बताते हुए पानी के एवज में रुपयों की मांग करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी व दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.