हैंडपंप पर पानी भरने गई गर्भवती महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी धर्मेद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी पत्नी माया देवी घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पड़ोस का रहने वाला शिवलाल उसे मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित की गर्भवती पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.