उन्नाव, अप्रैल 3 -- चकलवंशी। माखी के बौनामऊ गांव में गुरुवार शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के राजेश ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर पड़ोसी दिनेश, अजय, अनूप और गीता पत्नी अजय ने रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां मईका के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष से गीता पत्नी अजय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी सोनू दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर वह आ...