हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो को पीटा
गौरीगंज, मई 18 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादरा में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में एक महिला व उसकी बहू घायल हो गई। पीड़िता द्रौपती पत्नी साहबलाल द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की शाम गांव के रवि कुमार, संगीता, रामसुख और मधुरा ने पानी भरने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें द्रौपती और उनकी बहू संगीता के सिर में चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.