हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दबंग ने महिला को दी धमकी
कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सरायअकिल थाने के खोपा गांव में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। गांव की अंजली पत्नी रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम वह गांव के सार्वजनिक हैंडपंप से पानी भरने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने पहुंचकर उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर भी वह नहीं माना। पीड़िता ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। महिला का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.