हैंडपंप पर नहाने से मना करने पर युवक को पीटा
फतेहपुर, जून 19 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर खासमऊ गांव में हैंडपंप पर नहाने से मना करने पर दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी मलखान सिंह पुत्र अमृतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के पास सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां से पूरा मोहल्ला पानी भरता है। आरोप है कि गांव के ही रामबाबू पुत्र बचऊ, महेंद्र पुत्र बचऊ और हंसराज पुत्र रामबाबू अक्सर वहीं नहाते हैं। बीते दिन जब मलखान ने उन्हें वहां नहाने से मना किया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर तीनों ने डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर मलखान को घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने और डायल 112 को बुलाने पर आरोपी मौके से भाग निकले लेकिन जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.