सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरदहवा के सामने लगा सरकारी हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा हैं। विद्यालय परिसर के अंदर भी लगा हैंडपंप खराब होने से बच्चों व शिक्षकों को समस्याएं झेलनी पड़ी रही है। इस संदर्भ में कई बार जिम्मेदार से शिकायत भी हुई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने बताया कि बीडीओ, सचिव, प्रधान व बीईओ को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हो पा रहा है। इससे समस्याएं बनी है। बीडीओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बरदहवा में लगें दोनों सरकारी हैंडपंपों को 14 वें वित्त एवं राज वित्त से शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.