गंगापार, सितम्बर 14 -- लोगों द्वारा लाख शिकायतों और प्रयासों के बावजूद भी कई वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत न कराए जाने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है। बताते चले कि क्षेत्र के पालपट्टी, कोटर रेंगा, चंद्रोदया, लोहरा, हरवारी, माझियारी, बड्डिहा, सुजनी, दिघलो, जोरा, बहेरा, लालतारा, दसौती, इटवा, खूंटा, चांद खमरिया, सिरहिर, गडेरिया, ककराही शहीद कई अन्य गांवों में लगे हैंडपंप कई महीने से खराब पड़े हैं। गर्मी में पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपरोक्त गांवों से जुड़े लोगों ने गांव प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक का दरवाजा खटखटाया लेकिन तब से लेकर आज तक खराब पड़े हैंडपंपों का न तो मरम्मत कराया गया और न ही पानी की समस्या से निजात पाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई अन्य ठोस कदम उठाया गया। परिणाम स्वरुप उपरोक्त गांव के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.