हैंडपंप के पाइप में करंट आने से दो सगे भाइयों की मौत
फिरोजाबाद, जून 23 -- फरिहा थाना क्षेत्र में हैंडपंप के लोहे के पाइप में हाईटेंशन का करंट आने से दो सगे भाई और उनकी मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों को ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव नगला नोझर निवासी दिनेश यादव का 19 वर्षीय बेटा अंकित यादव कक्षा 12वीं पास कर बीए में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था। जबकि उसका 17 वर्षीय छोटा पुत्र अंशुल नगला सुखी स्थित श्री साहब सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। उनके घर के बाहर लगा हैंडपंप पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा था। जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर दोनों भाई हैंडपंप को सही कराने के लिए लोहे के पाइप निकाल रहे थे। उसी दौरान लोहे के पाइप घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.