अमरोहा, मई 23 -- रहरा। हैंडपंप से निकल रहे दूषित पानी को लेकर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल के लोगों ने गुरुवार शाम गांव में प्रदर्शन किया। बताया कि करीब पांच माह पूर्व सरकारी हैंडपंप लगा था। अब हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हैंडपंप उथला लगाने की वजह से दूषित पानी आ रहा है। प्रदर्शनकारी चोखे लाल ने कहा कि 300 मीटर दूर तक पीने के पानी का कोई साधन नहीं है। पेयजल आपूर्ति के लिए बनी टंकी भी चालू नहीं हुई हैं। कुलदीप, योगेश कुमार, आकाश कुमार, प्रमोद कुमार, बबलू सिंह, जगदीश सिंह, जसवंत सिंह, गंगावासी ने समस्या के समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- हैंडपंप के दूषित पानी को लेकर किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...