हाथरस, अप्रैल 5 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला कालेज मार्केट में शनिवार की देर शाम हैंडपंप की मरम्मत कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में एक दुकानदार घायल भी हो गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस ने घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.