हैंडपंप और कुंआ दे रहे है जवाब, पेयजल की किल्लत
सोनभद्र, जून 2 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आईपीएफ प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा को गांव में हो रहे पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने मांग किया कि गांव में हैंडपंपऔर कुआं सूख जा रहे हैं। यहां तक की हर घर नल योजना के माध्यम से चलाई जा रही पानी की सप्लाई भी विभाग की भारी लापरवाही के चलते पानी देने में असफल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल समस्या का विकराल रूप धारण कर लिया है लोग पानी के लिए सुबह शाम इधर उधर भटकने को मजबूर है। ग्रामीणों को किसी तरह से काफी दूर से जाकर पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को विवश है। ग्रामीण किसी तरह अपना जीवन जी रहे हैं। ग्रामीण अम्मेलाल गोड़ ने बताया कि हमारे सोढो गांव में पीने की पानी की विकराल समस्या है जिसको टैंकर चलाकर ही समस्या का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.