इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- सैफई। नगला हरनाथ गांव में सरकारी हैंडपंप को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने हैंडपंप उखाड़ने और रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी अवनीश कुमार ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप को गांव के ही सतेंद्र कुमार, राजकुमार, सुदेश कुमार व योगेश कुमार ने उखाड़ दिया। साथ ही आसपास के रास्ते पर दीवार बनाकर दरवाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले की नाली बंद करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित हैंडपंप पहले से ही नीचे धंस गया था, इसलिए उसे हटाया गया है। रास...